Homeआरा भोजपुरशाहपुरबिहिया में ट्रैक्टर ने बुलेट सवार फल सप्लायर को रौंदा, मौत

बिहिया में ट्रैक्टर ने बुलेट सवार फल सप्लायर को रौंदा, मौत

मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के मरचईया डेरा गांव निवासी नंद कुमार यादव का पुत्र नेमधारी यादव है। वह पेशे से फल सप्लायर था।

Nemdhari Yadav of Marchaiya Dera: मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के मरचईया डेरा गांव निवासी नंद कुमार यादव का पुत्र नेमधारी यादव है। वह पेशे से फल सप्लायर था।

  • हाइलाइट :- Nemdhari Yadav of Marchaiya Dera
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा स्थित होटल के समीप शुक्रवार की देर शाम घटी घटना

आरा/बिहिया: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा स्थित होटल के समीप शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर ने एक बुलेट सवार की युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के मरचईया डेरा गांव निवासी नंद कुमार यादव का पुत्र नेमधारी यादव है। वह पेशे से फल सप्लायर था। महाराष्ट्र के नासिक के शिरडी में रहकर अपने छोटे भाई चंदन के साथ फल सप्लाई का काम करता था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह 26 अप्रैल को अपने भाई चंदन के साथ वापस गांव लौटा था। गांव आने के कुछ दिन बाद उसका छोटा भाई चंदन वापस शिरडी चला गया। शुक्रवार को वह बुलेट द्वारा बक्सर जिले के ब्रह्मपुर गांव किसी काम से गया था। शुक्रवार की देर शाम जब वापस फल के काम के सिलसिले से आरा आ रहा था। उसी दौरान अमराई नवादा स्थित होटल के समीप ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular