Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में आज तेजस्वी व मुकेश सहनी की चुनावी सभा

बिहिया में आज तेजस्वी व मुकेश सहनी की चुनावी सभा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी आज बिहिया आ रहे हैं।

Tejashwi and Mukesh: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी बिहिया आ रहे हैं। कार्यक्रम में भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत कई बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Tejashwi and Mukesh
    • पूर्व डिप्टी सीएम की सभा में काफी भीड़ आने की संभावना
    • पुलिस की ओर से सुरक्षा के काफी इंतजाम किये गये हैं

आरा/बिहिया: आरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन में जनसभा करने आज शनिवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी बिहिया आ रहे हैं। कार्यक्रम में भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत कई बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं। महागठबंधन के नेताओं की ओर से जनसभा को लेकर तैयारी कर ली गई है।

कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीएम महेन्द्र कुमार और एसपी नीरज कुमार सिंह ने बिहिया इंटर कॉलेज के मैदान का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। पंडाल बनाने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिए प्रशासन व पुलिस भी इसकी तैयारी कर ली है।

पूर्व डिप्टी सीएम की सभा में काफी भीड़ आने की संभावना को देख पुलिस की ओर से पूरी तरह से सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। मौके पर एसडीएम संजीत कुमार, डीएसपी राजीव चंद्र सिंह और थानाध्यक्ष राजेश मालाकार सहित कई अधिकारी थे।‌

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular