Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के जगदीशपुर व गड़हनी में आज आयेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

भोजपुर के जगदीशपुर व गड़हनी में आज आयेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

भोजपुर के जगदीशपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में और गड़हनी स्टेडियम में आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Chief Minister Nitish Kumar: भोजपुर के जगदीशपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में और गड़हनी स्टेडियम में आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Chief Minister Nitish Kumar
    • जगदीशपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में सुबह 10:45 में प्रस्तावित है मुख्यमंत्री की चुनावी सभा

आरा: भोजपुर के जगदीशपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में और गड़हनी स्टेडियम में आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री का आगमन सुबह 10:45 में होना प्रस्तावित है। सभा के लिए मंच निर्माण किया जा रहा है। वह यहां एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार सिंह के पक्ष मे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को चुनावी सभा स्थल का डीएम महेंद्र प्रसाद और एसपी नीरज कुमार सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। खेल मैदान में बनने वाले हेलीपैड, मुख्यमंत्री का संबोधन मंच, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के साथ वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारियों,अद्र्धसैनिक बल और जवानों की तैनाती, डी-एरिया, बैरिकेडिंग और मीडिया कॉर्नर की व्यवस्था सहित विधि व्यवस्था को ले इंतजाम किया गया है।

वहीं गड़हनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा को ले शुक्रवार को डीएम व एसपी ने सभा स्थल का लिया जायजा। मौके पर उपस्थित अन्य पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह व अगिआंव विधानसभा सभा उपचुनाव के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम के पक्ष में सभा करेंगे।

गड़हनी स्टेडियम में पंडाल बनाने व अन्य जरूरी कार्य का अंतिम दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लाल ज्योति नाथ सहदेव, सदर डीएसपी परिचय कुमार, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ दीपा कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular