Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में अनावाद बिहार सरकार की जमीन का फर्जी ऑनलाइन जमाबंदी रद्द

भोजपुर में अनावाद बिहार सरकार की जमीन का फर्जी ऑनलाइन जमाबंदी रद्द

Government land in Bhojpur: अनावाद सर्वसाधारण बिहार सरकार की जमीन को फर्जी तरीके से ऑनलाइन जमाबंदी करने पर अपर समाहर्ता भोजपुर ने रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई संदेश अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी व अन्य अधिकारी के रिपोर्ट पर किया गया है। मामला संदेश अंचल के बागा, खंडोल, भटोली मौजा से जुड़ा है। जिनका गलत तरीके से किया हुआ ऑनलाइन जमाबंदी रद्द किया गया है। प्रशासन ने राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया था। जबकि कम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार को सेवा से वापस लौटा दिया।

वर्ष 2020-21 से संदेश अंचल में तैनात राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिंह व कंम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार समेत अन्य की मिलीभगत से कार्य को अंजाम दिया गया था। ऐसा आरोप है। बताया जा रहा कि फर्जीवाड़ा की जानकारी वर्ष 2023 के जनवरी-फरवरी में जांच के दौरान चली थी। विभाग द्वारा गहनता से जांच करने पर पाया गया कि करीब 5 एकड़ से अधिक बिहार सरकार की जमीन का ऑनलाइन जमाबंदी दिखा कर रसीद काट दी गयी थी।

चर्चा है कि ऑपरेटर संतोष गहरी पैठ वाला था। और इस फर्जीवाड़ा के खेल में माहिर था। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बिहार सरकार की जमीन रजिस्टर-टू में नहीं रहने के बावजूद ऑनलाइन जमाबंदी करने में सक्षम हो जाता था। फर्जी तरीके से जमीनों का रसीद काट कर जमाबंदी दिखने में सफल रहा। उसके कार्य को देखते हुए अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। उसे वापस बेलट्रॉन को भेज दिया गया।

संदेश के अंचलाधिकारी चंद्रभूषण चौधरी ने कहा कि फर्जीवाड़ा का पता चलते ही वरीय अधिकारी को जानकारी दी गयी। जांच कर बिहार सरकार की जमीन के मामले का जांच रिपोर्ट जिला को सौंप दिया गया था। उसी दौरान फर्जीवाड़ा करने वालो पर संदेश थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करा दिया था।

Government land in Bhojpur: मनोज कुमार झा, अपर समाहर्ता, भोजपुर ने कहा की बिहार सरकार की जमीन का ऑनलाइन जमाबंदी गलत तरीके से की गयी थी। जांच के बाद फर्जी पाया गया। जमाबंदी रद्द कर दी गयी है ।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular