Homeअन्यकरंट की चपेट में आने से किसान की मौत

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव की घटना
आरा। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव में शनिवार की रात करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव निवासी स्व.मरकट सिंह के 55 वर्षीय पुत्र झगरू है। वे पेशे से किसान थे। इधर, मृतक का पुत्र प्रमोद ने बताया कि उसके पिता झगरु सिंह शनिवार की रात खेत पटाने गए थे। जहां पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा पड़ा था। खेत पटाने के दौरान वे उसी विद्युत प्रवाहित से स्पर्श कर गए। जिससे वे करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घंटो बीत जाने के बाद वह जब खेत में नहीं दिखे तो परिजन खेत में ढूंढने गए। जहां उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े है। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। इसके बाद परिजन उनके शव को लेकर जगदीशपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular