HomeNewsभोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, सनसनी

भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Farmer आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में शुक्रवार की देर रात्रि एक अधेड़ किसान की सुषुप्तावस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक किसान को सिर में काफी करीब से गोली मारी गई है। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका

Farmer – कोईलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव की घटना

कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान शाहपुर के मुख्य पार्षद धरने पर बैठे

जानकारी के अनुसार मृतक किसान बीरमपुर गांव निवासी बिंदेश्वर सिंह का 45 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह उर्फ हरिशंकर सिह है। वे पेशे से किसान थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि वह खाना खाकर दलान में सोए हुए थे। इसी क्रम में अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे पुलिस दो बिंदुओं को केंद्र में रखकर तफ्तीश कर रही है।

देखें: – दो साल में इस गांव के दो बेटे व बेटियों ने यूपीएससी में अपनी सफलता का परचम लहाराया

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular