HomeNewsदरवाजे पर बैठे किसान की गोली मारकर की हत्या

दरवाजे पर बैठे किसान की गोली मारकर की हत्या

Farmer shot जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरुआ गांव में घटी घटना

पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर घटना को दिया अंजाम

खबरे आपकी बिहार/आरा/जगदीशपुर/सिअरुआ : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरुआ गांव में बुधवार की देर हथियारबंद लोगो ने दरवाजे पर बैठे Farmer shot एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान को सीने में दो गोली मारी गई है। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक सिअरुआ गांव निवासी रामगोविंद महतो का 48 वर्षीय पुत्र नारद महतो है। वह पेशे से किसान था एवं वह गाड़ी भी चलाया करता था। इधर, मृतक के चचेरे भाई वशिष्ठ महतो ने मुखिया सहित पांच लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि छह माह पूर्व चुनावी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर विवाद चला रहा था। इसके साथ ही मुखिया से जुड़े एक केस में वह गवाह भी थे। जिसको लेकर मुखिया द्वारा उन्हें गवाही देने को लेकर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी जा रही थी।

उसने बताया कि आज दोपहर से ही हथियारबंद लोगो द्वारा उनके घर की रेकी की जा रही थी। बुधवार की देर शाम जब वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और ताबड़तोड़ दो गोलियां उनके के सीने में दाग दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।बावजूद इसके परिजन उन्हें अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Farmer shot dead in Searua
Farmer shot dead in Searua

पढ़े :- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी श्रीकांत घोष के प्रचार में हावड़ा पंहुची

आरोपित मुखिया गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन दलबल के साथ जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मृतक परिजनों से घटना की जानकारी ली। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस ने तत्वरित करवाई करते हुए आरोपी मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है एवं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी शीला देवी एवं पांच बच्चे है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।घटना के बाद मृतक की पत्नी शीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- श्राद्ध एवं विवाह के लिए अधिकतम 50 एवं 250 व्यक्तियों की रहेगी सिमा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular