HomeNewsविदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

SP Har Kishore Rai को अंग वस्त्र, फलों से भरी टोकरी एवं मोमेंटो से किया सम्मानित

कैट से जुड़े व्यवसायियों ने निवर्तमान एसपी हर किशोर राय को दी विदाई

खबरे आपकी बिहार/आरा: SP Har Kishore Rai भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आरा में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह कैट आरा शाखा के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन, भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रिंस सिंह एवं कैट के उपाध्यक्ष राहुल बदलानी, सक्रिय सदस्य हर्ष राज ने संयुक्त रूप से निवर्तमान एसपी हर किशोर राय को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें अंग वस्त्र, फलों से भरी टोकरी एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

jay kumar
SP Har Kishore Rai's farewell cum honor ceremony
SP Har Kishore Rai farewell cum honor ceremony

भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन ने कहा कि एसपी हर किशोर राय ने अपने सीमित कार्यकाल में जिले में अपराध पर नियंत्रण, शराब के तस्करों के विरुद्ध जबरदस्त कार्रवाई की, उन्होंने शराब की तस्करी करने वालों की कमर तोड़ दी। इसके अलावे उनके कार्यकाल में लूट, हत्या समेत अन्य गंभीर कांडों का उद्भेदन हुआ। हाल में ही कैट से जुड़े व्यवसायियों की बैठक में व संवाद में एसपी हर किशोर राय ने प्रत्येक माह शांति समिति की तरह व्यवसायियों की कमेटी गठित कर बैठक करने का आश्वासन दिया था। मुझे उम्मीद है कि नए एसपी राकेश कुमार दुबे भी निवर्तमान एसपी हर किशोर राय के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

पढ़े :- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी श्रीकांत घोष के प्रचार में हावड़ा पंहुची

पढ़े :- श्राद्ध एवं विवाह के लिए अधिकतम 50 एवं 250 व्यक्तियों की रहेगी सिमा

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular