HomeNewsभोजपुर में किसान की चाकू मार कर हत्या

भोजपुर में किसान की चाकू मार कर हत्या

Farmer stabbed to death – सब्जी की खेत की रखवाली करने गया था अधेड़ किसान

Farmer stabbed to death आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में सोमवार की रात सब्जी की खेत की रखवाली कर रहे एक अधेड़ की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। तड़के सुबह करीब तीन बजे खेत से उनका शव बरामद किया गया। अधेड़ को ठूडी, बायीं आंख और नाक के पास चाकू मारी गयी है। मृत अधेड़ भदवर गांव निवासी शिव कुमार राम उर्फ करिया थे। सब्जी तोड़ने के विवाद में गांव के ही एक शख्स पर हत्या करने का लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

jay kumar

मृत अधेड़ के पुत्र जेनू राम के अनुसार उसके पिता ने मालगुजारी पर जमीन लेकर सब्जी की खेती की थी। उसकी देखरेख को लेकर वह खेत में ही बने मचान पर रात में सोते थे। सोमवार की रात भी वह रखवाली करने खेत गये थे और मचान पर सोये थे। इस बीच चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी गयी। तड़के सुबह करीब तीन बजे एक युवक की सूचना पर वह लोग खेत पर गये, तो उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे। उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।

परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का लगाया आरोप

उसने बताया कि खेत से सब्जी तोड़ने को लेकर चार-पांच रोज पहले उसके पिता की गांव के ही नानबूटन नामक एक शख्स के साथ विवाद हुआ था। उसने उसी विवाद में पिता की चाकू मार हत्या करने की आशंका जतायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, अधेड़ की हत्या के बाद उसके घर में कोहराम और रोना-धोना मचा है। पत्नी और बेटे बेहाल थे। बताया जाता है कि अधेड़ के परिवार में पत्नी आशा देवी, पुत्र जेनू राम, राम भरोसा और निक्कू है।

deadly bridge in Bihiya – अंग्रेजों के जमाने का गारा-चूना से बना पुराने पुल के पायों पर

भोजपुर से बड़ी खबर: तरारी के पूर्व विधायक से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular