Homeबिहारआराआरा: होली मिलन समारोह में किसानों एवं ग्राहकों को किया गया सम्मानित

आरा: होली मिलन समारोह में किसानों एवं ग्राहकों को किया गया सम्मानित

महिंद्रा ट्रैक्टर के अधिकृत विक्रेता राज ऑटोमोबाइल्स के तत्वाधान में आयोजित हुआ समारोह

Holi Milan ceremony:आरा शहर के जीरो माइल स्थित महिन्द्रा ट्रैक्टर के अधिकृत राज आॕटोमोबाइल्स के तत्वावधान में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट :-Holi Milan ceremony
    • महिंद्रा ट्रैक्टर के अधिकृत विक्रेता राज ऑटोमोबाइल्स के तत्वाधान में आयोजित हुआ समारोह

आरा शहर के जीरो माइल स्थित महिन्द्रा ट्रैक्टर के अधिकृत राज आॕटोमोबाइल्स के तत्वावधान में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन, महिन्द्रा के टेरीटरी मैनेजर दीपक चौहान, राज आॕटोमोबाइल्स के सीईओ प्रतिक राज एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार उर्फ मुन्ना सोनी ने संयुक्त रुप से किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन ने कहा होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। हमें इस पर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित ग्राहकों से कृत्रिम रंगों को छोड़कर हर्बल होली मनाने की अपील की। राज आॕटोमोबाइल्स के सीईओ प्रतिक राज ने बताया कि हमने इस वित्तीय वर्ष में भोजपुर में सबसे ज्यादा महिन्द्रा ट्रैक्टर बेचे हैं। सर्विस देने के मामले में भी राज आॕटोमोबाइल्स नंबर वन रेटेड रहा। आने वाले नए वित्तीय वर्ष में राज आॕटोमोबाइल्स अपने दस लक्की ड्रॉ विजेता ग्राहको को मुंबई दर्शन कराने का ऑफर दिया है।

होली मिलन समारोह में उपस्थित ग्राहकों एवं किसानों को राज आॕटोमोबाइल्स के द्वारा आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेल्स मैनेजर टून्ना सिंह, विजय सिंह, मनोज सिंह, छोटू सिंह, पंकज कुमार, उपेंद्र कुमार उर्फ मुखिया, उमेश लाल, सुग्रीव यादव, लिली, सनाया, अरविंद सिंह, दिलीप, रामदीन समेत अन्य प्रतिष्ठित ग्राहक और किसान मौजूद रहें‌।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular