Homeआरा भोजपुरबिहियाभोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में मारपीट व फायरिंग

भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में मारपीट व फायरिंग

Uttardaha: भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में मंगलवार की रात नली-गली के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

  • हाइलाइट: Uttardaha
  • नली-गली के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग
  • फायरिंग के दौरान गोली व छर्रा लगने से तीन एवं मारपीट में दो जख्मी
  • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस ने त्वरित करवाई कर दोनों पक्षों से चार लोगों को किया गिरफ्तार
  • तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में मंगलवार की रात घटी घटना

Uttardaha आरा। जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में मंगलवार की रात नली-गली के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमे मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के दो लोग व छर्रा लगने से दूसरे पक्ष का किशोर जख्मी हो गया। जबकि मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को परिजन व स्थानीय थाना द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलते ही तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच दोनों पक्षों के लोगो से मिल घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार गोली से जख्मियों में एक पक्ष से तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव निवासी 65 वर्षीय पुत्र मानसिंह, उनका 35 वर्षीय बेटा उमेश कुमार व छर्रा लगने से दूसरे पक्ष के उसी गांव के निवासी अमित कुमार सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार शामिल है।

जबकि मारपीट के दौरान एक पक्ष के मानसिंह का 29 वर्षीय पुत्र महेश सिंह एवं दूसरे पक्ष के अंकुश कुमार के पिता अमित कुमार सिंह शामिल है। इसमें मानसिंह को दाहिने पैर के घुटने के नीचे व उमेश कुमार को दाहिने हाथ में गोली लगी है। वही अंकुश कुमार को छर्रा लगा है। गोली लगने से उमेश कुमार का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Uttardaha – मामूली विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग

इधर, एक पक्ष के मानसिंह ने बताया कि जहां अमित सिंह का घर है। वहां उनका भी जमीन है। उनके बड़े बेटे रमेश सिंह ने वहां अपना घर बनाया है। छह माह पूर्व उनके बेटे रमेश सिंह ने अपने दरवाजे पर गाय को बांधा था। तब अमित कुमार सिंह के पक्ष द्वारा उसके गाय को जला दिया गया था। इसके अलावे एक माह पूर्व जब उनका बेटा रमेश सिंह बाइक से घर आ रहा था तो उस समय भी उनसे झगड़ा हुआ था और उस समय उनके बेटे रमेश के साथ मारपीट की गई थी।

हालांकि सारी बात खत्म हो गई थी। मंगलवार की रात जब उनका बड़ा बेटा रमेश सिंह और उसकी पत्नी व पुत्री घर पर थी। तभी अमित सिंह अपने बेटो के वहां आ गए और उन लोगों को पीटने लगे। जब ये लोग वहां बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन लोगों द्वारा इन लोगों की भी पिटाई कर दी गई। उसी दौरान उन लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें वह और उनके पुत्र गोली लगने से एवं उनका छोटा पुत्र महेश सिंह मारपीट में जख्मी हो गया।

जबकि दूसरे पक्ष से जख्मी किशोर अंकुश कुमार की मां प्रमिला देवी ने बताया कि बुधवार की रात मान सिंह के परिवार वालों द्वारा नशे में धूत होकर गांव के एक लड़के को पीटा जा रहा था। जब उनके पति अमित कुमार सिंह उसे बचाने गए तो उन लोगों द्वारा उनके पति व पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।

वही तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामूली विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग की गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular