HomeNewsआरा में करंट से किसान की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या...

आरा में करंट से किसान की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

culpable homicide गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम में करंट से किसान की गयी थी जान

एसपी हर किशोर राय के आदेश पर हुई कार्रवाई 

Bijay singh

बिहार:आरा (culpable homicide) मवेशियों से अपने फसल को बचाने के लिये खेत में लोहे के बाड़ और तार में बिजली प्रवाहित करने वाले किसान सावधान हो जायें। तार और बाड़ में करंट आने से अगर किसी की मौत हुई, तो संबंधित खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (culpable homicide) की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। एसपी हर किशोर राय इस संबंद में आदेश जारी किया गया है।

खेत में बाड़ व तार में बिजली प्रवाहित करने वाले किसानों पर होगी प्राथमिकी

शाहपुर आलू व्यवसायी पिंकू गुप्ता के छोटे भाई भरत कुमार गुप्ता को उसके ममेरे भाई ने ही मारी थी गोली

एसपी के इस आदेश के आधार पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव में करंट से किसान की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या (culpable homicide) की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें खेत मालिक को आरोपित किया गया है। एसपी ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने स्पष्ट कहा है कि खेत में लोहे का बाड़/तार में बिजली प्रवाहित करने का मामला सामने आने पर खेत मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। बता दें कि शुक्रवार को गजराजगंज ओपी के छोटी सासाराम मौजा में खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गयी थी।

बताया जाता है कि खेत के बाड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था। उसकी चपेट में आने से बिहिया के नारायणपुर गांव निवासी एक किसान की मौत हो गयी थी। उसके खिलाफ रोड जाम भी किया गया था। इसे एसपी ने काफी गंभीरता से लिया है।

नशा मुक्त भारत अभियान के पहले चरण में ‘कोटपा-2003’ के धाराओं के उल्लंघन करने वालोंं पर होगी सख्त कार्रवाई

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular