HomeNewsपुलिस टीम पर हमला करने में प्राथमिकी, धरपकड़ तेज

पुलिस टीम पर हमला करने में प्राथमिकी, धरपकड़ तेज

Bhojpur-police-team आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में पुलिस पर हमला किये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी की तहरीर पर नामजद केस दर्ज किया गया है। इसमें पिरौंटा गांव निवासी देवेश राय उर्फ गुड्‌डू राय और उसके पिता सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। 30-40 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है।

13 नामजद सहित 30-40 अज्ञात लोग आरोपित

मुफस्सिल थाना के पिरौंटा गांव की रविवार की घटना

IPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

गुड्‌डू राय के घर की महिलाओं को भी नामजद बनाया गया है। सभी पर हत्या का प्रयास, मारपीट व सरकारी में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाये गये हैं। इसमें मुख्य आरोपित देवेश राय उर्फ गुड्‌डू राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य फरार हैं। गुड्‌डू राय पूर्व से भी वांटेड था।

प्राथमिकी के अनुसार मुफस्सिल व टाउन थाना की पुलिस वारंटियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी करने पिरौंटा गांव गयी थी। इस दौरान बारी-बारी से कुछ वारंटियों के घर छापेमारी की गयी। लेकिन सभी घर से फरार मिले। इसके बाद पुलिस गुड्डू राय के दरवाजे पर पहुंची।

पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग घरों में घुस गये और दरवाजे बंद कर लिये। दरवाजे खोलने की बात पर गाली-गलौज की जाने लगी। इसके बाद सभी अपने घर की छत पर चढ़ गये और शोर मचाने लगे। तबतक आसपास के भी कुछ लोग जुट गये और धक्का-मुक्की करने लगे।

Bhojpur-police-team – मिर्ची पाउडर व ईंट-पत्थर से किया गया था हमला

उसके बाद छत से ईंट-पत्थर चलाये जाने लगे। मिर्ची के पाउडर भी फेंके जाने लगे। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को रोडे़बाजी में चोटें आयी, तो कुछ मिर्ची पाउडर से बेहाल हो गये। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर देवेश रार उर्फ गुड्डू राय को गिरफ्तार कर लिया।

डिजिटल समारोह में हारमोनियम व कथक की प्रस्तुति ने समां बांधा

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular