HomeNewsयुवक को गोली मार जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी

युवक को गोली मार जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी

भोजपुरी जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में शनिवार की रात टीपू सिंह नामक युवक को गोली मारने के मामले में अगिआंव बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। जख्मी युवक के बहनोई कटरिया निवासी मुकेश सिंह के बयान पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी

भोजपुरी जिले के अगिआंव बाजार थाना में जख्मी के बहनोई के बयान पर दो नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर सोन नदी से मिला शव,घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

प्राथमिकी में कोसियरवा टोला निवासी विनय कुमार सिंह समेत दो नामजद और दो अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। आरोपित विनय कुमार सिंह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। हालाकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हो पायी है।

शाहपुर के पावर हाउस रोड में किराना दुकानदार के पुत्र को बाइक सवार अपराधियो ने मारी गोली

बता दें कि बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी टीपू सिंह गत शनिवार को कटरिया अपने बहन के घर राखी बंधवाने के लिए आया था। शनिवार की रात गांव में ही आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी क्रम में आरोपियों ने टीपू सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular