HomeNewsशाहपुर में किराना दुकानदार के पुत्र को मारी गोली, सनसनी

शाहपुर में किराना दुकानदार के पुत्र को मारी गोली, सनसनी

शाहपुर के पावर हाउस रोड की घटना

भोजपुर जिले के शाहपुर के पावर हाउस रोड में रविवार की देर शाम किराना दुकानदार के पुत्र को बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार कर घायल कर दिया। जिसका ईलाज शाहपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शाहपुर रेफरल अस्पताल में जाकर जख्मी से पूछताछ की।

jay kumar

नाबालिग चालको पर यातायात अधिनियम के तहत 25 हजार जुर्माना लगाया गया

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

अपराधियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब जख्मी सुनील कुमार गुप्ता(40) पिता बैजनाथ गुप्ता अपनी बाइक से बाजार से घर आ रहे थे। इसी दौरान उनका पीछा करते हुए बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी और घायल होकर गिर पड़ा। जिसे आसपास के लोगो के सहयोग से शाहपुर रेफरल अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया। चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को रेफर कर दिया।

एक छोटा पान दुकानदार बना संवेदक, कराया 20 करोड़ का काम

जख्मी युवक मुंबई में रहता था जो लॉक डाउन के कारण दो माह से शाहपुर अपने घर आया हुआ था। युवक के पिता अपने पावर हाउस रोड स्थित आवास में ही किराना का दुकान चलाते है।

Bijay singh

Most Popular