HomeNewsक्राइमआरा में फायरिंग, एक गिरफ्तार, हथियार नहर में फेंका

आरा में फायरिंग, एक गिरफ्तार, हथियार नहर में फेंका

Firing in Arrah-आपसी विवाद में मारपीट और फायरिंग, एक गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली की बुधवार शाम की घटना

दो गोली और एक खोखा मिला, हथियार नहर में फेंका

खबरे आपकी आरा नगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट की गयी। एक पक्ष द्वारा फायरिंग भी कर दी गयी। एक से दो राउंड गोली चलाये जाने की बात कही जा रही है। हालांकि संयोग गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने फायरिंग में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह उसी मोहल्ले का रहने वाला हिमांशु कुमार है। एक खोखा और दो गोली भी बरामद की गयी है। इसे लेकर काशी प्रसाद के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। टाउन थाना की पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है। पढ़ें- आरा में भी दिखेगी लाल और हरी लाइट,नये ट्रैफिक नियमों का करें पालन

Firing in Arrah पुलिस के अनुसार हिमांशु कुमार द्वारा हथियार नहर में फेंक दिये जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गाली-गलौज से बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गयी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके से एक खोखा और दो गोली बरामद की गयी। जबकि पुलिस को देख हथियार नहर में फेंक दिया गया।

इधर, नवादा थाने की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जवाहर टोला निवासी श्याम बाबू, तार निवासी मनीष सिंह और सारंगपुर निवासी दिलीप पासवान हैं।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

पढ़ें- जब काशी विश्वविद्यालय को अस्पताल बना देने की धमकी दी थी गवर्नर ने..

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular