Wednesday, May 14, 2025
No menu items!
HomeNewsभोजपुर में जमीन के विवाद में गरजी बंदूक, अधेड़ को मारी गोली

भोजपुर में जमीन के विवाद में गरजी बंदूक, अधेड़ को मारी गोली

Firing in Morasiya: पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

जख्मी का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव में बुधवार की सुबह जमीन के विवाद में बदूंक गरज उठी। इस दौरान एक अधेड़ को गोली मार दी गई। जख्मी को दाहिने साइड जांघ में गोली लगी है। जो आरपार हो गई है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव निवासी स्व. रामचंद्र सिंह का 51 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Firing in Morasiya: जख्मी हरेंद्र ने सोनू एवं संतोष सिंह पर गोली मारने का लगाया आरोप

Firing in Morasiya
Firing in Morasiya village of Ayer police station area

इधर, जख्मी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पट्टीदार से पूर्व से 3 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। उनकी बेटी की शादी अगले माह की 18 तारीख को होने वाली है। उसी को लेकर आज सुबह जब वह घर के सामने अपने परती जमीन में पड़े कचरे को साफ कर रहे थे। तभी उक्त पट्टीदार के कुछ व्यक्ति वहां आ धमके और अपना जमीन बताने लगे। इसी बात को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद उक्त लोगों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर जख्मी हरेंद्र ने सोनू एवं संतोष सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अमन ने बताया कि गोली से जख्मी एक अधेड़ को लाया गया है। उसे दाहिने पैर में जांघ पर लगी है। जांघ पर दोनों साइड इन एवं एग्जिट का निशान पाया गया। जिससे लगता है कि गोली आरपार हो गई है।लेकिन अभी सत्यापन को लेकर एक्सरे कराने के लिए भेजा गया है एवं मरीज की हालत बिल्कुल स्थिर है।

वही आयर थाना इंचार्ज पीके भास्कर ने बताया कि दोनो पट्टीदार है। आज सुबह जब जख्मी हरेंद्र सिंह अपने घर के सामने परती जमीन पर पड़े कचरे को साफ कर रहे थे। तभी दूसरे पट्टीदार के लोग वहां आ धमके और उनके बीच बहस हुई। जिसके बाद दूसरे पट्टीदार के सुभाष सिंह उन्हें गोली मार दी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular