Homeबिहारआरा भोजपुरजरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल एवं खाद्य सामग्री

जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल एवं खाद्य सामग्री

GopalJi Yadav Moti Tola:खबरे आपकी

  • व्यावसायी सह समाजसेवी गोपाल जी यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनी
  • एक हजार जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल एवं खाद्य सामग्री
  • शहर के मोती टोला मुहल्ले में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के मोती टोला मुहल्ले में बुधवार को प्रतिष्ठित व्यवसायी सह समाजसेवी गोपाल जी यादव (GopalJi Yadav Moti Tola) की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगो ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल जी यादव नेक दिल व सच्चे इंसान थे। उन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ कार्य किया। वे हमेशा जरूरतमंदों एवं दिन दुखियों की मदद करने में आगे रहते थे। इसके कारण ही वे आज भी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

उनके पुत्र रमेश कुमार ने कहा कि बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा करना एवं उनके पद चिन्हों पर चलना ही हम सब का कर्तव्य है। इसके लिए वे प्रयासरत है। पुण्यतिथि के मौके पर एक हजार जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री एवं ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया।

श्री कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है। जरूरतमंदों की सेवा कर लोगों को उनकी दुआएं लेनी चाहिए। पुण्यतिथि के मौके पर उमेश कुमार, सोनू सरदार, जय प्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular