Homeबिहारआरालग्जरी कार से 134 लीटर विदेशी शराब बरामद

लग्जरी कार से 134 लीटर विदेशी शराब बरामद

Smugglers Arrested : अवैध शराब तस्करी पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Smugglers Arrested
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 2 लाख के आँका गया
    • दिल्ली से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था जब्त शराब
    • मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के समीप उत्पाद टीम को मिली उपलब्धि

आरा। मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर लग्जरी कार से 134 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान अंतर राज्यीय गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में डीएम के निर्देश पर शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की दिल्ली कि ओर से कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर आरा के रास्ते समस्तीपुर की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सोमवार को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के पास एक मारुति सुजुकी कार में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। कार पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया।

इस दौरान कार के चालक दिल्ली के थाना शरस्वती अन्तर्गत एफ-222 शकुरपुर जे.जे. कालोनी निवासी विजय लाल सिंह के पुत्र परवेश, पंजाब के लुधियाना जिले के हैवोवाल थाना क्षेत्र के ज्वाला सिंह चौक निवासी महावीर प्रसाद शर्मा का पुत्र मनीष शर्मा, दिल्ली के सत्तरफुट चौकी थाना अंतर्गत प्रेम नगर किरारी निवासी राम दयाल का पुत्र जय किशन एवं उसी थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक, प्रेमनगर किरकिरी निवासी गंगा शरण सिंह के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सभी को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द किया गया।

उक्त वाहन से कुल 240 पीस में 134.280 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 2 लाख के आँका गया। जप्त शराब को दिल्ली से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular