Homeबिहारआरा भोजपुरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रभात फेरी एवं सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रभात फेरी एवं सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन

National Youth Day: भोजपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।

  • हाइलाइट: National Youth Day
    • राष्ट्रीय युवा दिवस पर हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स भोजपुर द्वारा भव्य जागरूकता रैली

आरा। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स, भोजपुर ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को एक विशाल प्रभात फेरी एवं सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, यातयात थाना अध्यक्ष, जिला सचिव डॉ. विष्णुशंकर सिंह, जिला संगठन आयुक्त एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त विकास कुमार, तथा पटना के जिला संगठन आयुक्त प्रियांशु राज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

भोजपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ये युवा स्वयंसेवक हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए लोगों में जागरूकता के संदेश का संचार कर रहे थे। उनका जोश और समर्पण दर्शनीय था, जिसने उपस्थित जनसमूह और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

प्रभात फेरी का पथ संचलन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, आरा से प्रारंभ हुआ। यह रैली एस.बी. कॉलेज आरा के मार्ग से होते हुए पकड़ी चौक पहुंची और अंत में रमना मैदान पर समाप्त हुई। पथ संचलन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा स्वयंसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातयात थाना द्वारा विशेष निगरानी रखी गई, जिसके कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स, भोजपुर जिला में कार्यरत सभी प्रशिक्षकों (ट्रेनर्स) का सहयोग सराहनीय रहा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular