Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरदहेज हत्या में फरार आरोपितों के घर चस्पाया गया इश्तेहार

दहेज हत्या में फरार आरोपितों के घर चस्पाया गया इश्तेहार

Edora village: आरोपितो द्वारा कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं किया जाता है, तो पुलिस उनके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Edora village
    • शादी के महज पांच माह बाद दहेज को लेकर हुई थी विवाहिता की हत्या

आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव में दहेज को लेकर हुई विवाहिता की हत्या के मामले में फरार सास एवं देवर समेत छह आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पाया गया। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश की नेतृत्व में पुलिस द्वारा एडौरा गांव निवासी जीतन सिंह की पत्नी सह मृतका की सास देवंती देवी, देवर मुकेश सिंह, पति सोनाधारी सिंह, संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र कमल नारायण, कमल किशोर एवं कमलधारी सिंह के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पाया गया। बावजूद इसके आरोपितो द्वारा कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं किया जाता है, तो पुलिस उनके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी।

बता दे कि संदेश थाना क्षेत्र के बरतियर गांव निवासी भोला सिंह ने अपनी बेटी आरती कुमारी की शादी 12 मई 25 को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी जीतन सिंह के पुत्र सोनाधारी सिंह से की थी। शादी के महज पांच माह बाद ही उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज में बाइक एवं अन्य चीज की मांग को लेकर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी।

इसे लेकर मृतका आरती कुमारी के पिता भोला सिंह द्वारा उसके पति सोनाधारी सिंह, सास देवंती देवी, ससुर जीतन सिंह एवं देवर मुकेश सिंह सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ दहेज में बाइक की मांग का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर उसकी हत्या करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस में मृतका के ससुर जीतन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि उक्त सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular