Homeचर्चित न्यूजबाइक पर पीछे बैठी युवती को आरा में मारी गोली

बाइक पर पीछे बैठी युवती को आरा में मारी गोली

Kumpa injured by firing in Ara: हथियारबंद बदमाशों ने युवती को मारी गोली, पटना रेफर

jay kumar
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
  • टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज इलाके में शनिवार की सुबह घटी घटना

Bihar/Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज इलाके में शनिवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने की युवती को गोली मार दी। उसे पेट में गोली लगी है। Kumpa injured by firing in Ara उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवती गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी तपेश्वर सिंह की 20 वर्षीया पुत्री कुम्पा कुमारी है।

इधर, जख्मी युवती के साथ रहे उसके दोस्त ने बताया कि उसका कुछ दिन पूर्व धोबहां निवासी कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार की सुबह जब शिवगंज इलाके से अपनी दोस्त कुम्पा कुमारी के साथ बाइक से मठिया की ओर आ रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसे शिवगंज इलाके में रोक लिया। जैसे ही वह बाइक से उतरा तभी उन्होंने फायरिंग कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी उसकी दोस्त कुम्पा कुमारी को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

वही दूसरी ओर जख्मी युवती के दोस्त ने राधे नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि हथियारबंद बदमाशों ने युवती को गोली क्यों मारी? इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग को लेकर युवती को गोली मारने की चर्चा है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

इस संबध में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी और गहराई से पता लगाया जा रहा है, कि वास्तव में मामला क्या है? लड़की के घर वाले बता रहे हैं कि जो लड़का साथ में है, जिससे प्रेम विवाह किया। उसी ने गोली मारा है। लड़के के घर वाले भी लड़के से संपर्क करना चाह रहे हैं, लेकिन उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। मामला थोड़ा संदिग्ध है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular