Homeआरा भोजपुरचरपोखरीभोजपुर में एसिड अटैक: आभूषण के विवाद में तेजाब से हमला, चार...

भोजपुर में एसिड अटैक: आभूषण के विवाद में तेजाब से हमला, चार झुलसे

Gadhani Purani Bazaar: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी पुरानी बाजार में आभूषण बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट मारपीट व तेजाब बाजी की गई।

  • भोजपुर में आभूषण बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तेजाब बाजी, चार झुलसे
  • घायलो का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी पुरानी बाजार में शनिवार की शाम घटी घटना

    आरा/गडहनी। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी पुरानी बाजार (Gadhani Purani Bazaar) में आभूषण बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट मारपीट व तेजाब बाजी की गई। जिसमें दोनों पक्षों के सगे भाई व बाप बेटे समेत चार लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव वार्ड नंबर-6 निवासी स्व. लाल बाबू प्रसाद का पुत्र राजा बाबू, जितेंद्र बाबू एवं दूसरे पक्ष के चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव निवासी संजय शाह एवं उनका पुत्र गौतम कुमार शामिल है।

इधर, एक पक्ष के जितेंद्र बाबू ने बताया कि सुनील सोनी सोने का जेवर बनाने का काम करता है। वे उससे बराबर जेवर बनवाते है। 15 दिन पूर्व उसे जेवर बनाने के लिए 80 ग्राम सोना दिया था। जब भी उनका भतीजा जेवर मांगने जाता तो वह लौटा देता और 15 दिन से उसे दौड़ा रहा था। शनिवार की शाम जब उनका भतीजा गड़हनी पुरानी बाजार स्थित उसके दुकान पर जेवर मांगने गया, तो उसने नहीं दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इस बात की जानकारी मिलने पर जब वे पूछताछ करने गए, तो दूसरे पक्ष द्वारा उनपर और उनके बड़े भाई राजू बाबू पर बोतल में भरी तेजाब फेंक दिया। जिससे दोनों का चेहरा और हाथ झुलस गया।इसके बाद उन लोगों द्वारा उनकी जमकर पिटाई भी की गई। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जबकि दूसरे पक्ष के गौतम कुमार ने बताया कि वे लोग आभूषण कारीगर हैं और जेवर बनाने का काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व उसके भाई द्वारा उनके दुकान का एक अंगूठी बनाया गया था। जिसका सौ रुपया बकाया था। जब उन्होंने बकाया पैसा मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया और कहा कि आजकल तुम लोग कारीगरी रेट बहुत ले रहे हो। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसको लेकर वह उसके जीजा को गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद उनका भतीजा दीपू अपने दोनों चाचा और अपने पिताजी को बुलाया। जिसके बाद उन लोगों ने उनके दुकान पर बोतल में रखे तेजाब को उनके शरीर पर फेंक दिया। जिससे वह सभी घायल हो गए और फेंकने के दौरान वही तेजाब उनके शरीर पर भी पड़ गया। जिससे वे लोग भी घायल हो गए। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular