HomeUncategorizedभोजपुर में कपड़ा सिलाने गयी किशोरी के साथ गैंगरेप

भोजपुर में कपड़ा सिलाने गयी किशोरी के साथ गैंगरेप

चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव की शनिवार की घटना

आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। रेप का आरोप गांव के ही तीन युवकों पर लगा है। इसे लेकर किशोरी की मां द्वारा आरा महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद मामले की छानबीन व आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है। घटना शनिवार की दोपहर की है। सोमवार की रात यह मामला थाने पहुंचा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त किशोरी शनिवार की दोपहर में गांव में कपड़ा सिलवाने गई थी। इसी क्रम में नामजद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

महिला थाने में गांव के ही तीन युवकों पर प्राथमिकी

पीड़िता के अनुसार वह चिल्लाती रही लेकिन दोपहर होने के कारण कोई नहीं आया। इस दौरान रेप करने में शामिल बदमाश पीड़िता को धमकी भी दे रहे थे। हालांकि पीड़िता द्वारा एक दिन बाद अपने घर के परिजनों को घटना की आप बीती सुना डाली। उसके बाद घरवालों ने स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ता की मां के बयान पर महिला थाना में गांव के ही कृष्णा राय सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular