HomeUncategorizedआरा शहर में पसरा सन्नाटा: गली-मोहल्ले सूनी सड़कों पर छायी है वीरानगी

आरा शहर में पसरा सन्नाटा: गली-मोहल्ले सूनी सड़कों पर छायी है वीरानगी

आरा। शहर सहित पूरे भोजपुर में कोरोना का खौफ साफ देखा जा रहा है। लॉकडाउन के कारण पहले ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। इससे चारों ओर सन्नाटा पसर गया था। नौ कोरोना मरीज मिलने के बाद तो स्थिति ओर भी भयावह हो गयी है। शहर से लेकर गांव तक लोग सहमे हैं। सन्नाटा बढ़ता ही जा रहा है। सड़कों पर वीरानगी छायी है, तो गली व मोहल्ले भी सूने पड़ गये हैं। शहर की सड़कों पर तो आम लोगों के बदले पुलिस वाले ही दिख रहे हैं। कभी कहीं दिख भी रहा है, तो किसी बहुत जरूरी काम से ही। उस पर उन्हें पुलिस की कड़ी जांच से गुजरना पड़ रहा है।

Bijay singh
jay kumar

Most Popular