Homeबिहारआरा भोजपुरदीमापुर से ब्रीफकेस में गांजा लेकर मसाढ़ आ रहा हत्या का आरोपित...

दीमापुर से ब्रीफकेस में गांजा लेकर मसाढ़ आ रहा हत्या का आरोपित गिरफ्तार

Ganja smuggler: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दिग्विजय कुमार उर्फ कुणाल सिंह के खिलाफ 2015 में हत्या का एक केस दर्ज हुआ था। टीम में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

jay kumar
  • हाइलाइट
    • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव स्थित चिमनी के पास ऑटो से पकड़ा गया आरोपित
    • युवक के पास से साढ़े छह किलो गांजा बरामद, पूछताछ कर नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस

Ganja smuggler आरा/गजराजगंज: भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव के नजदीक चिमनी भट्ठा के पास छापेमारी कर पुलिस द्वारा साढ़े छह किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर है। वह असम के दीमापुर से ब्रीफकेस में गांजा लेकर आ रहा था। उसके पास से साढ़े छह किलो गांजा बरामद किया गया है। वह मसाढ़ गांव निवासी गणेश सिंह का पुत्र दिग्विजय कुमार उर्फ कुणाल सिंह है। वह पूर्व से हत्या के एक मामले में भी आरोपित रहा है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली कि एक लड़का (Ganja smuggler) दीमापुर से गांजा लेकर मसाढ़ गांव आ रहा है। उस आधार पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर एएसपी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा मिल्की से मसाढ़ गांव जाने वाली सड़क पर चिमनी भट्ठा के पास घेराबंदी की गयी। उस दौरान एक टेंपो आती दिखाई पड़ी। उसे रोकने पर एक युवक ऑटो से उतर कर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके ब्रीफकेस से दो प्लास्टिक की दो थैली से साढ़े छह किलो गांजा बरामद किया गया। उसने पूछताछ में दीमापुर से गांजा खरीदने और मसाढ़ गांव लाने की बात स्वीकार की।

एसपी ने बताया कि उससे गांजा तस्करी गिरोह के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दिग्विजय कुमार उर्फ कुणाल सिंह के खिलाफ 2015 में हत्या का एक केस दर्ज हुआ था। टीम में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular