HomeबिहारArrahआयुष्मान भारत के तहत मरीज के कुल्हे की टूटी हड्डी का हुआ...

आयुष्मान भारत के तहत मरीज के कुल्हे की टूटी हड्डी का हुआ सफल ऑपरेशन

Vishwaraj Hospital: डॉक्टर महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उक्त मरीज भोजपुर जिले के चरपोखरी निवासी 32 वर्षीय कुंदन कुमार है। दो साल पूर्व उसके पैर के कुल्हे की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद वह ठीक हो गया था। लेकिन बाद में हड्डी में जख्म हो गया और वह गंभीर रुप धारण कर लिया था।

  • हाइलाइट
    • मरीज के कुल्हे का हुआ सफल ऑपरेशन
    • चिकित्सक डाॅ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने किया ऑपरेशन

खबरे आपकी: आरा शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हॉस्पिटल (Vishwaraj Hospital) में सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने एक मरीज के कुल्हे का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करीब 3 से 4 घंटे तक चला। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है।

डॉक्टर महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उक्त मरीज भोजपुर जिले के चरपोखरी निवासी 32 वर्षीय कुंदन कुमार है। दो साल पूर्व उसके पैर के कुल्हे की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद वह ठीक हो गया था। लेकिन बाद में हड्डी में जख्म हो गया और वह गंभीर रुप धारण कर लिया था। सके बाद वह अपने गांव लौट आया।

हाल ही में परिजन उसे इलाज के लिए विश्वराज हॉस्पिटल में ले आएं। जहां उसे ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। आयुष्मान भारत के तहत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता द्वारा उसका सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि उसके गुल्ले का प्रतिरोपण किया गया और यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत के तहत किया गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular