HomeUncategorizedगंगा नदी में डुबने से युवती की मौत

गंगा नदी में डुबने से युवती की मौत

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के मंझौली गांव के समीप मंगलवार की सुबह गंगा नदी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई है। घटना को लेकर लोगो में अफरा-तफरी मची रही। बताया जाता है कि युवती गंगा नदी में नहाने गई थी। स्नान के क्रम में ही वह डूब गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular