HomeUncategorizedहत्या में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

हत्या में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के मनी छपरा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने हत्या में फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।इनमें मनी छपरा गांव निवासी राहुल कुमार और प्रिंस कुमार शामिल हैं सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

कोरोना पॉजिटिव सफाई कर्मी करती रही ड्यूटी

पुलिस के अनुसार दिसंबर माह में प्रेम प्रसंग में मनी छपरा गांव के निवासी ओमप्रकाश राम की हत्या कर लाश को फेंक दिया था। कुछ दिन के बाद उसका शव कंकाल के रूप में मिला था। उस मामले में बड़हरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जांच के बाद थानाध्यक्ष ने 5 लोगों की संलिप्तता पायी थी। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़हरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने सादे लिबास में मनी छपरा गांव से हत्या के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

भोजपुर जिले के 7 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular