Homekhabren Apkiआरा में हत्या के आरोपित और तीन हजार का इनामी गिरफ्तार

आरा में हत्या के आरोपित और तीन हजार का इनामी गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के गांगी के समीप पकड़ा गया इनामी

दो साल पहले बच्चों के विवाद में हत्या के बाद चल रहा था फरार

आरा। भोजपुर की सिन्हा ओपी व टाउन थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या में वांटेड एक इनामी को गिरफ्तार किया है। वह सिन्हा ओपी क्षेत्र के नथमलपुर गांव का ज्वाला सिंह है। उस पर भोजपुर एसपी द्वारा तीन हजार का इनाम रखा गया था। उसे नगर थाना क्षेत्र के गांगी के समीप से गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुशील कुमार द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है।

दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के मामले नये

बताया जा रहा है कि ज्वाला सिंह बाइक हादसे में जख्मी हो गया था। इसका इलाज कराने सोमवार को वह आरा आ रहा था। तभी पुलिस को भनक लग गयी। इस आधार पर सदर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में टाउन थानाध्यक्ष जन्मेजय राय व सिन्हा ओपी सुधीर कुमार सिन्हा की टीम ने गांगी के समीप घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

सभी निजी/सार्वजनिक प्रतिष्ठान एवं मार्गों को अगले आदेश तक पूर्णतयाः बंद

पुलिस के अनुसार 2018 में सिन्हा ओपी क्षेत्र के लक्षमीपुर गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट व फायरिंग हुई थी। उसमें एक पक्ष के रंगलाल यादव की गोली लगने से मौत हो गयी थी। उस मामले में ज्वाला सिंह वांटेड था। हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसे देखते हुये उस पर तीन हजार का इनाम रखा गया था। उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular