Sunday, February 23, 2025
No menu items!
Homeन्यूज़-रू-ब-रूशादीशुदा युवक ने किया सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म: फांसी की मांग

शादीशुदा युवक ने किया सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म: फांसी की मांग

Girl raped in Udwantnagar:होली की शाम उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना

प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की धरपकड़ में जुटी पुलिस

बिहार/आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में होली की शाम एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है। शौच करने घर से निकली किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। कारित घटना के बाद आरोपित भाग निकला। इसे लेकर किशोरी के बयान पर महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित किशोरी सातवीं की छात्रा है, वहीं आरोपित शादीशुदा है।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

Girl raped in Udwantnagar: मुंह बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे भाग निकला युवक

Girl raped in Udwantnagar

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार किशोरी होली की शाम करीब सात बजे शौच करने के लिए घर से बाहरवासी जा रही थी तभी आरोपित युवक ने उसे बीच रास्ते मुंह बंद कर उठा लिया और बगल के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को कारित किया। इसके बाद युवक छात्रा धमकी दे भाग निकला। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन थाने पहुंचे और इसकी रपट दर्ज करायी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की धरपकड़ में जुट गयी है। इसे लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं किशोरी की मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है।

लोजपा ने की आरोपित की गिरफ्तारी और फांसी की मांग

खबरे आपकी इधर, राष्ट्रीय लोजपा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह और मीडिया प्रभारी संजू पासवान ने आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने और स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। दोनों नेताओं ने पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular