Saturday, January 17, 2026
No menu items!
Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजपुलिस से झड़प में युवक को लगी गोली: पांच पुलिस कर्मी जख्मी

पुलिस से झड़प में युवक को लगी गोली: पांच पुलिस कर्मी जख्मी

Youth shot in Baruna:बिहिया थाना क्षेत्र के बरुणा गांव की शनिवार की रात की घटना

पिस्टल छीनने के दौरान चली गोली से युवक जख्मी-एसडीपीओ

जख्मी के चाचा बोले: गाली देने का विरोध करने पर मारी गयी गोली

दो एएसआई समेत बिहिया थाने के पांच पुलिस कर्मी जख्मी

बिहार/आरा: खबरे आपकी बिहिया थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान दो एएसआई समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गयी। एक एएसआई का सर्विस पिस्टल छीन लिया गया। थानेदार का पिस्टल छीनने की भी प्रयास किया गया। इस दौरान गोली चल गयी, जिसमें एक दारोगा पुत्र जख्मी हो गया। मारपीट में थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद समेत पांच पुलिस जख्मी हो गये। एएसआई अशोक मिश्रा और योगेंद्र प्रसाद यादव का सर फट गया है। वहीं सिपाही उमेश कुमार और हवलदार धनेश्वर पासवान को भी चोटें आयी है। सभी का बिहिया के पीएचसी में इलाज कराया गया।

Youth shot in Baruna:जख्मी हरेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह

Youth shot in Baruna

गोली लगने से जख्मी दारोगा पुत्र बरूणा गांव निवासी हरेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह है। उसके पिता बक्सर के राजपुर थाने में पोस्टेड हैं। उसे साइड पेट में लगी है, जो अंदर फंसी है। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं दो पक्षों की मारपीट में तीन महिलाओं समेत करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

सूचना मिलने पर जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया गया। इस दौरान छह लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वही एएसआई का पिस्टल बरामद कर लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार की रात दो पक्षों की तनाव की सूचना पर पुलिस बरुणा गांव गयी थी। मामले को सुलझाने के दौरान वहां दोनों पक्षों के लोग पुलिस से ही उलझ गये। अफसरों व जवानों के साथ मारपीट करने लगे। उसी क्रम में एक एएसआई का पिस्टल छीन लिया गया। थानेदार का सर्विस रिलाल्वर छीनने का भी प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में गोली चल गयी और एक युवक को लग गयी।इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। छीनी गयी पिस्टल बरामद कर ली गयी है। मारपीट करने वालों की पहचान और धरपकड़ की जा रही है। 

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हो रही थी झड़प 

Youth shot in Baruna: बताया जाता है कि बिहिया थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की रात उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। उसमें दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग जख्मी हो गये। घायलों में एक पक्ष के चंद्रशेखर सिंह, उनकी पत्नी शोभा देवी, पुत्री नैना कुमारी, नंदलाल सिंह की पत्नी सीता देवी, राम पुकार सिंह, सोनू कुमार सिंह और नंदलाल सिंह जबकि दूसरे पक्ष के  राजू सिंह उर्फ नंदकिशोर सिंह, जीतेंद्र सिंह, गोलू सिंह, रिकित सिंह और मिस्टर सिंह शामिल है।

मारपीट की इस घटना की सूचना मिलने पर बिहिया पुलिस बरुणा गांव पहुंची। उसी दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया। बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया और सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जायेगी। 

दूसरी बार झड़प की सूचना पर गयी पुलिस तो किया गया हमला

Youth shot in Baruna

एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने बताया कि बरुणा गांव में दो पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा था। उसे लेकर शनिवार की शाम दोनों पक्षों के लोग मारपीट कर रहे थे। उसकी सूचना मिलने पर एएसआई अशोक मिश्रा मौके पर गये थे। तब उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया था। उनके लौटने और उसके बाद दोनों पक्ष फिर आपस में उलझ गये और मारपीट होने लगी।

दूबारा सूचना मिलने पर थानेदारशशिभूषण प्रसाद और एएसआई अशोक मिश्रा के साथ वहां गये। पुलिस को देखते ही लोग छत पर चढ़ कर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया। मारपीट भी की जाने लगी और एएसआई की पिस्टल भी छीन ली गयी। लोगों ने थानेदार का हथियार छीनने का भी प्रयास किया। उसके बाद काफी संख्या में पुलिस पहुंची और स्थिति को शांत किया गया। 

जख्मी का चाचा बोले: गाली देने का विरोध करने पर मारी गयी गोली

Youth shot in Baruna: इधर गोली से जख्मी राहुल के चाचा मुकेश सिंह ने गाली देने का विरोध करने पर पुलिस पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। वह अपने भतीजे राहुल के साथ दरवाजे पर बैठे थे। तभी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उसके बाद पुलिस उनके दरवाजे पर गाली गलौज करने लगी। पुलिस से गाली देने का कारण पूछा, तो एक पुलिस कर्मी द्वारा फायरिंग कर दी गई। इससे उनके भतीजे को गोली लग गई और वह जख्मी हो गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular