Homeआरा भोजपुरशाहपुरबारिश बनी आफत, स्कूल की चारदीवारी गिरी, रात का समय होने के...

बारिश बनी आफत, स्कूल की चारदीवारी गिरी, रात का समय होने के कारण बड़ा हादसा टला

Girls School Shahpur: सालों पहले जब स्कूल भवन का निर्माण किया गया था, तब वहां पर हुए भ्रष्टाचार के परिणाम अब स्कूली छात्रों और शिक्षकों को भुगतने पड़ रहे हैं।

  • हाइलाइट: Girls School Shahpur
    • शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-09 में स्थित कन्या मध्य विद्यालय

आरा। कुछ लोग बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने से नहीं कतराते, और उनकी जान को जोखिम में डालने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-09 में स्थित कन्या मध्य विद्यालय से सामने आया है। सालों पहले जब स्कूल भवन का निर्माण किया गया था, तब वहां पर हुए भ्रष्टाचार के परिणाम अब स्कूली छात्रों और शिक्षकों को भुगतने पड़ रहे हैं।

चंद रूपए बचाने के लिए स्कूल की छतों पर प्लास्टर नहीं किया गया था, इसका खामियाजा अब बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में, स्कूल की छत से पानी टपकता है, जिससे कक्षाओं में पढ़ाई का कार्य पूरी तरह से ठप हो जाता है। यह स्थिति बच्चों के शैक्षणिक विकास को प्रभावित कर ही रही थी।

इसी बीच, शुक्रवार की रात भारी बारिश के दौरान शाहपुर नगर पंचायत वार्ड-09 स्थित कन्या मध्य विद्यालय की चारदीवारी धराशायी हो गई। चारदीवारी के गिरने के साथ ही स्कूल निर्माण में की गई भ्रष्टाचार की सच्चाई अब स्पष्ट रूप से सामने आ गई है। कक्ष के निर्माण में नींव नहीं खोदी गई थी, और कक्ष की दीवार समतल फर्श से सीधे शुरू कर दी गई थी। यह एक गंभीर निर्माण त्रुटि है, जो न केवल भवन की स्थिरता के लिए बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

स्कूल के पिलर अब साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य में कितनी लापरवाही बरती गई थी। इस लापरवाही के कारण दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। यह स्थिति न केवल बच्चों के लिए खतरनाक है, बल्कि यह शिक्षकों के लिए भी चिंता का विषय है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular