Homeबिहारआराआरा समहारणालय में तैनात महिला होमगार्ड के पुत्र की मौत

आरा समहारणालय में तैनात महिला होमगार्ड के पुत्र की मौत

मृत किशोर नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड निवासी संतोष कुमार शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र मोहित राज है।

  • हाइलाइट्स – Mohit Raj Ara
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • फांसी लगाकर खुदकुशी करने की हो रही है चर्चा
    • नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड मोहल्ले में बुधवार की दोपहर घटी घटना

बिहार (भोजपुर)। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड मोहल्ले में बुधवार की दोपहर समहारणालय में तैनात महिला होमगार्ड के पुत्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वही किशोर द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार मृत किशोर नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड निवासी संतोष कुमार शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र मोहित राज है। उसकी मां चांदनी कुमारी होमगार्ड जवान है। वर्तमान में आरा समाहरणालय में कार्यरत है।

jay kumar

Mohit Raj Ara – मृत किशोर के घर में मचा कोहराम

इधर, मृत किशोर के पिता संतोष कुमार शर्मा द्वारा नवादा थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है। दिए गए आवेदन में उनके द्वारा कहा गया है कि 30 जुलाई को उनका लड़का अपने मकान में बेहोश पड़ा था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उनके पुत्र मोहित राज को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन थाने में लिखित आवेदन देकर बिना पोस्टमार्टम कराएं ही शव को घर लेकर गये। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का राज खुलता।

बताया जाता है की मृत किशोर अपने दो बहन व एक भाई में छोटा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। उसके परिवार में मां चांदनी कुमारी एवं दो बहन है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृत किशोर की मां चांदनी कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular