HomeNewsचुनावदेने जा रहे मतदान, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी...

देने जा रहे मतदान, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

your vote: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज है। 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आज वही दिन है जब जनता अपने मताधिकार से तय करेगी कि राज्य की सियासत किस दिशा में जाएगी। ऐसे में अगर आप वोट डालने जा रहे हैं कुछ अहम बातें हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है। आइए एक एक कर उन पहलुओं को जानते हैं, जिनका ध्यान हर मतदाताओं को रखना चाहिए।

  • वोटर लिस्ट में नाम कैसे जांचें? आप अपना नाम वोटर लिस्ट में तीन तरीकों से देख सकते हैं:
    • ऑनलाइन वेबसाइट से: https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं।
    • मोबाइल ऐप से: Voter Helpline App डाउनलोड करें और एप पर अपना नाम व पता डालकर चेक करें।
    • मतदान केंद्र के बाहर लगे कैंप से: सभी पार्टियों के कैंप में मतदाताओं की पूरी सूची होती है। वहां जाकर भी आप अपना नाम देख सकते हैं।
    • वोटर कार्ड नहीं है? फिर भी डाल सकते हैं वोट
    • अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो भी चिंता की जरूरत नहीं। बस यह जरूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए। अगर नाम दर्ज है, तो आप नीचे दिए गए किसी एक वैध पहचान पत्र से वोट डाल सकते हैं।
  • your vote: वोट डालने के लिए मान्य पहचान पत्र (इनमें से कोई एक साथ रखें):
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी का फोटो आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक/पोस्ट ऑफिस का पासबुक
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • लेबर मंत्रालय का हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड
  • फोटो सहित पेंशन कार्ड
  • नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) का स्मार्ट कार्ड
  • सांसद/विधायक/विधान परिषद सदस्य द्वारा जारी पहचानपत्र
  • इनमें से कोई एक दस्तावेज साथ लेकर जाएं, आपका वोट अमान्य नहीं होगा।

अगर कोई और आपका वोट डाल दे तो क्या करें?
चुनाव आयोग ने ऐसी स्थिति के लिए ‘टेंडर वोट’ का प्रावधान किया है। मतदान केंद्र पर अगर आपको बताया जाए कि आपका वोट पहले ही पड़ चुका है, तो घबराएं नहीं, आप पीठासीन अधिकारी से शिकायत करें। वह आपके दस्तावेजों की जांच करेगा, और अगर दावा सही निकला तो आपको बैलेट पेपर के जरिए टेंडर वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। अगर शिकायत झूठी साबित हुई तो यह कानूनी अपराध माना जाएगा।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular