Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर के लिए शर्म की है बात: खुले में शौच करने को...

शाहपुर के लिए शर्म की है बात: खुले में शौच करने को विवश होती महिलायें

शाहपुर पुरानी बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है

Ground reality of Shahpur Nagar: महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शौचालय व प्रसाधन की व्यवस्था नहीं रहने से वो इसका खामियाजा भुगतने को विवश होती हैं।

  • हाइलाइट :- Ground reality of Shahpur Nagar
    • शाहपुर पुरानी बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है
    • जंग लगकर सड़ रही कई सुलभ शौचालय कबाड़ हो चुकी

आरा/शाहपुर: केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत योजना एवं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत खुले में शौचमुक्त बिहार बनाने की कवायद के बीच शाहपुर नगर पंचायत के बाजारों में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बाजारों में सड़कों की स्थिति खुले में शौच की गवाही दे रही है। शाहपुर नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार समेत किसी भी बाजार में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से बाजार आने वाले लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। हालत ये है कि वार्ड 01, वार्ड 02, वार्ड 08 से 11 सहित अन्य कई सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं लेकिन इसपर नगर प्रशासन का बिल्कुल ध्यान नहीं जा रहा है।

जंग लगकर सड़ रही मशीन कबाड़ हो चुकी:
नगर पंचायत कार्यालय से सटे ब्लॉक परिसर में रखी गई कई सुलभ शौचालय जंग लगकर सड़ने के साथ ही अब कबाड़ हो चुकी है। खरीदारी के बाद इनका कभी उपयोग नहीं किया गया। अगर इन पर ध्यान दिया गया होता तो नगरवासियों को शौच के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

पढ़ें :- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई शाहपुर नगर की जल मीनार, गर्भवती महिला जख्मी

महिलाओं को होती है परेशानी:

शाहपुर पुरानी बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय का नहीं होना महिलाओं के लिए काफी शर्म की बात है। एनएच 84 पर स्थित लंबे क्षेत्रफल में फैले इस बाजार में हर दिन सैकड़ों लोग रोजमर्रा के कार्य से आते हैं। शाहपुर पुरानी बाजार में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी खासी होती है लेकिन बाजार में आने वाले लोगों और दुकानदारों को शौचालय के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शौचालय व प्रसाधन की व्यवस्था नहीं रहने से वो इसका खामियाजा भुगतने को विवश होती हैं। अगर उन्हें शहर में तीन से चार घंटा रुकना पड़ जाए, तो बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में किसी के घर के दरवाजा खटखटाने पड़ते हैं। लेकिन इस समस्या के प्रति संबंधित अधिकारी उदासीन बने हैं।

पढ़ें :- शाहपुर नपं में आयोजित बजट का उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों ने किया बहिष्कार

प्रबुद्धजनों ने कहा-शहर में सार्वजनिक शौचालय का नहीं होना, शर्म की है बात

पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभय कुमार पाण्डेय सामाजिक कार्यकर्ता भूटेली महतों वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार, नशीम साह सहित आधा दर्जन लोगों ने नगर के बाजार में सार्वजनिक शौचालय का नहीं होना शर्म की बात बताया है। इनलोंगो ने कहा कि महत्वपूर्ण जगहों पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होना नगर के प्रतिनिधियों के लिए सोचनीय विषय होना चाहिए। इस पर नगर प्रशासन को विचार करना चाहिए। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से नगर में बाहर से आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को फजिहतें उठानी पड़ती है। नगर पंचायत के अधिकारी व प्रतिनिधि को भी इस समस्या की पहल को लेकर विचार विमर्श करने की जरूरत है। ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।

पढ़ें :- लूट की अड्डा बनी शाहपुर नगर पंचायत, पूर्व उपमुख्य पार्षद ने किया खुलासा

क्या कहते हैं स्थानीय लोग:

चंदन गुप्ता, अशोक गुप्ता, मधू , राजू गुप्ता आदि का कहना है कि स्वच्छता अभियान के तहत लगभग घर-घर शौचालय का निर्माण हो चुका है लेकिन अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों ने बाजार को इससे उपेक्षित रखा है। इतने व्यस्ततम शाहपुर की पुरानी बाजार रहने के बावजूद बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण यहां के दुकानदार सहित बाजार में आने-जाने वालों को शौच के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में शौचालय के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था की सख्त जरूरत है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।

पढ़ें :- भ्रष्टाचार: बिना टेंडर प्रक्रिया के शाहपुर नगर पंचायत में हो गए करोड़ों के कार्य

पढ़ें: शाहपुर की ताजा खबर , आरा भोजपुर के हिन्दी ब्रेकिंग न्यूज

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular