HomeNewsविषैले सांप के डंसने से महिला की हालत बिगड़ी

विषैले सांप के डंसने से महिला की हालत बिगड़ी

Kanchan Devi घर लिपने के लिए सीढ़ी के नीचे से निकाल रही थी मिट्टी

परिजन सांप को मार मिट्टी के घड़े में लेकर पहुंचे सदर अस्पताल

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के हसनबाजार ओपी क्षेत्र के हसन बाजार गांव में विषैले सांप के डंसने से एक महिला की हालत काफी बिगड़ गई। उक्त महिला के परिजनों ने सांप को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला और उसे मिट्टी के घड़े में डाल कपड़ा से बांध दिया। इसके बाद उक्त महिला को पहले झाड़-फूंक कराने के लिए बगल के गांव में ले गये। लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ तो परिजन महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये। वही घड़े में रखे मरे सांप को भी साथ लाए।

पढ़ें- एक दूसरे का हाथ पकड़ उफनती गंगा में कूद पड़ी दो युवतियां

पढ़ें-आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 सितंबर 2021 को आयोजित होगा लोक अदालत

आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरे सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमडी रही। उक्त महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला हसन बाजार गांव निवासी लक्ष्मण साह की पत्नी कंचन देवी Kanchan Devi है। महिला की सास मीना देवी ने बताया कि आज सुबह उसकी बहु कंचन देवी घर लिपने के लिए सीढ़ी के नीचे से मिट्टी निकाल रही थी। उसी दरम्यान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।

पढ़ें-शराब मामले में जब्त वाहनों के खिलाफ अब प्राथमिकी के साथ भेजना होगा अधिग्रहण का प्रस्ताव

पढ़ें- संभावित बाढ़ को लेकर भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने की जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular