Wednesday, April 23, 2025
No menu items!
Homeस्वास्थ्यअनिश्चितकालीन हड़ताल: एनएचएम, एएनएम और जीएनएम संघ ने की आंदोलन की शुरुआत

अनिश्चितकालीन हड़ताल: एनएचएम, एएनएम और जीएनएम संघ ने की आंदोलन की शुरुआत

face attendance: बिहार संविदा एनएचएम संघर्ष मोर्चा के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को लेकर आरा सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

face attendance: बिहार संविदा एनएचएम संघर्ष मोर्चा के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को लेकर आरा सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

  • हाइलाइट : face attendance
    • फेस अटेंडेंस के विरोध में आरा सिविल सर्जन कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन

आरा: बिहार संविदा एनएचएम संघर्ष मोर्चा के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को लेकर आरा सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। उसके बाद सिविल सर्जन को बिहार संविदा एएनएम और जीएनएम के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि FRAS (FACE Recognition Attendence का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। समान काम के लिए समान वेतन लागू होने तक भेदभाव वाली नीति HRMS – FRAS द्वारा कोई भी संविदा ANM अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करेगी।

Bharat sir
Bharat sir

विरोध कर रही एएनएम सपना कुमारी ने बताया कि हम लोग कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चल गए है। सरकार की यह दोहरी नीति है। फेस अटेंडेंस जो मांगा जा रहा है अगर सभी पर यह लागू होती है तो हमलोग मानेंगे। नहीं तो हम लोग नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार नहीं मानती है, हम लोग कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। वहीं कोईलवर ब्लॉक में कार्यरत दीप्ति रंजन ने बताया कि FRAS सिस्टम को बताया जाएं। क्योंकि हम लोग दूर दूर काम करते है। हम लोग टाइम पर कैसे पहुंचेंगे, कभी कभी दस मिनट लेट भी होता है। अगर हमलोग का थोड़ा सा भी लेट होगा तो हम लोग का अटेंडेंस कट जाएगा।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

पढ़ें : आरा सदर अस्पताल के एएनएम स्कूल में लैंप लाइटिंग सह कैपिंग सेरोमनी का आयोजन

दीप्ति रंजन ने बताया कि एक जगह पर दो भेदभाव किया जा रहा है। सेंटर पर हमारे शौचालय की व्यवस्था नहीं है। महिला लोग शौचालय करने के लिए कहां जाएंगे। अगर हम लोग 5 बजे निकलते है तो एक घंटा ऑटो के लिए खड़ा रहना पड़ता है। ऑटो भी कभी कभी नहीं मिलता है। जिसके बाद हम लोग को पैदल ही जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हम लोग करीब ढाई सौ से तीन सौ के करीब है। सबके साथ समस्या है। वहीं एक महिला एएनएम ने बताया कि हम सभी संविदाकर्मी है। हमारी वेतन बहुत कम होती है। लेकिन हमलोग से भी उतना ही काम कराया जाता है जितना सरकारी वाले लोग करते है। ऐसे में हम लोग के साथ भेदभाव क्यों हो रहा है।

उन्होंने बताया कि कई एएनएम और जीएनएम ऐसी है जो दूसरे दूसरे जिले की रहने वाली है। अब आरा में रूम लेकर काम करती है। लेकिन हमलोग का वेतन कम है। इसलिए हम लोग चाहते है कि समान काम का समान वेतन मिलना चाहिए। उसके बाद आप कुछ भी लागू कीजिए हम लोग मान लेंगे। वहीं संविदा नर्सेज यूनियन के अध्यक्ष विशाल सिंह जाठ ने बताया कि बारिश के समय में कच्चे रास्ते से जाने में जान माल का खतरा, एक विभाग एक नीति लागू करना, एनएचएम कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन लागू करना, ससमय सभी कर्मियों को वेतन लागू करना। ये सभी मुद्दों के साथ हम सभी ने कार्य का बहिष्कार किया गया है। वहीं विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष विशाल सिंह जाठ, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, मीडिया प्रभारी अजय कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सावरमल सैनी, संगठन मंत्री अमर सैनी,नंद किशोर,भागीरथ,पवन कुमार लक्ष्मण सिंह समेत ढाई सौ एनएचएम कर्मी मौजूद थी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular