Homeस्वास्थ्यअच्छे परफॉर्मेंस के लिए रिलैक्स होकर करें काम-डाॅ. के.एन. सिन्हा

अच्छे परफॉर्मेंस के लिए रिलैक्स होकर करें काम-डाॅ. के.एन. सिन्हा

ACMO Dr. KN Sinha: अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के. एन. सिन्हा की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ACMO Dr. KN Sinha: अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के. एन. सिन्हा की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट्स: ACMO Dr. KN Sinha
    • एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

ACMO Dr. KN Sinha आरा: अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के. एन. सिन्हा की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं अध्यक्षता सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सुपरीटेंडेंट डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. राजेश सिंह, डॉ. एसके रूंगटा, डॉ. नरेश प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, सीडीओ डॉ. ए. अहमद, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन आदि कई चिकित्सा पदाधिकारी के साथ स्वास्थ्य विभाग के सभी इकाई के तमाम स्वास्थ्य कर्मी, सदर अस्पताल, डीएचएस, मलेरिया, फाइलेरिया, टीवी, लेप्रोसी, अंधापन सभी इकाई के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

सिविल सर्जन ने कहा कि एसीएमओ डॉ. के.एन. सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद मैं एक बहुत बड़ा गैप (शून्य) महसूस करूंगा। मेरे हर कार्य में डॉ. सिन्हा मदद करते थे। मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता की सेवा किए है। भोजपुर का स्वास्थ्य विभाग में रैंकिंग ऊंचा करने में इनका बहुत बड़ा योगदान है, खासकर परिवार कल्याण, अंधापन, फलेरिया,कालाजार आदि।

उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि हम लोग काफी समय से आउटडोर एवं‌ इमरजेंसी समय एवं निष्ठा से साथ करते थे। उनके कुछ दिन के सिविल सर्जन बनने पर मैं उनके साथ कार्य कर काफी खुश हुआ। पूर्व उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. के.एन. सिन्हा बहुआयामी व्यक्तित्व के मालिक हैं। वे एक अच्छे प्रशासक, अच्छे फिजिशियन, अच्छे गायक, अच्छे समाजसेवी हैं। इस मौके पर उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉ. के.एन. सिन्हा की प्रशंसा की, कहा उनके साथ मिलकर, काम करके बड़ा गर्व एवं क्रियाशील महसूस होते थे।

डॉ. के.एन सिन्हा ने कहा कि इस पद के मुताबिक मैने कार्य किया। मैं चाहता था कि सभी लोग मिलकर जिला के रैंकिंग को ऊपर उठाएं। अच्छे परफॉर्मेंस के लिए आप रिलैक्स होकर काम करें। काम को इंजॉय करें। तनाव महसूस नहीं करें। सभी को सम्मान दें और समाजसेवा काफी रुचि और मन से करें। सेवानिवृत्ति के बाद भी मैं सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्य करता रहूंगा। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होता रहेगा।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सुशील कुमार ने कहा कि डॉ. सिन्हा का कार्यकाल सदैव याद रहेगा। रमेश बर्मन के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बीच-बीच में चलता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील कुमार, नागेंद्र चौधरी, अमित पटेल, कुमारी प्रियंका , संतोष, रविंद्र, सुबेश सिंह, पंकज कुमार, संजीव सिंह, मनोज कुमार, आलोक आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. सिन्हा की धर्मपत्नी डॉ. विजय लक्ष्मी उपस्थित थी। सभी ने डॉ. के.एन. सिन्हा को सपरिवार सुखी, संपन्न, स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular