HomeNewsबिहारबिहार में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

बिहार में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

Helicopter Emergency Landing: भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र में धान के खेत में हेलीकॉप्टर को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

  • हाइलाइट:
    • खराब मौसम और तेज वर्षा के कारण हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग
    • पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

Helicopter Emergency Landing: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र में धान के खेत में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना तब हुई जब सिंह संदेश विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी राधचरण साह के लिए जनसभा को संबोधित करने के बाद लौट रहे थे।

खराब मौसम और तेज वर्षा के कारण हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय ने एक संभावित दुर्घटना को टाल दिया। पायलट की कुशलता से हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग हुई और किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई, सभी लोग सुरक्षित है।

इस अप्रत्याशित घटना ने स्थानीय ग्रामीणों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हेलीकॉप्टर की अचानक तेज आवाज सुनकर ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए और बड़ी संख्या में धान के खेत की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular