Homeआरा भोजपुरपीरोसिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार सड़क हादसे में शिवलखन की मौत

सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार सड़क हादसे में शिवलखन की मौत

Shivlakhan: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाजार जा रहे पलदार को रौंद दिया।

  • हाइलाइट:
    • बाजार जा रहे पलदार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
    • सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर गुरुवार की सुबह घटी घटना

Shivlakhan: आरा। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाजार जा रहे पलदार को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती गांव निवासी स्व. शिवनाथ सिंह का 33 वर्षीय पुत्र शिवलखन सिंह है। वह मोपती बाजार पर पलदारी का काम करता था।

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि प्रतिदिन की तरहवह गुरुवार की सुबह पलदारी करने के लिए गांव से मोपती बाजार जा रहा था। इसी क्रम में मोपती बाजार के समीप अज्ञात महान ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular