HomeNewsशॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, मासूम की मौत, मां...

शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, मासूम की मौत, मां झुलसी

House fire in Meenachak Koilwar:अगलगी में चार मवेशियों की भी झुलसने से हुई मौत

Bijay singh
  • झुलसी महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • कोईलवर थाना क्षेत्र के मीनाचक टोला गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

Bihar/ARA: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के मीनाचक टोला गांव में गुरुवार की दोपहर एक झोपड़ीनुमा घर में भीषण आग लग गई। हादसे में घर में मौजूद एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वही मृतका की मां झुलस गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। अगलगी में चार मवेशियो के भी झुलसने से मौत की खबर है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोईलवर थाना इंचार्ज अविनाश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

House fire in Meenachak Koilwar: जानकारी के अनुसार मृत बच्ची उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव निवासी रणधीर साह की 3 वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी है। जबकि मृतका की मां कोमल कुमारी झुलस गई। इधर, कोमल कुमारी ने बताया कि वह इसी वर्ष होली से पहले अपने बच्चों के साथ कोईलवर थाना क्षेत्र के मीनाचक टोला अपने मायके आई थी। तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी। गुरुवार की दोपहर जब वह अपनी बच्ची के साथ झोपड़ीनुमा घर में सोई हुई थी। झोपड़ी के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार भी गुजरा हुआ है। तभी शार्ट सर्किट से उसके झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सब कुछ जलकर राख हो गया। अगलगी में उसकी पुत्री साक्षी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथी ही उस झोपड़ीनुमा घर में बंधी चार बकरी भी झुलस कर मर गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे किसी तरह बचाया गया। तब उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार बिजली के तार से शार्ट सर्किट होने से आग लगने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है।

बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। मृत बच्ची के परिवार में मां कोमल कुमारी व एक भाई राजा कुमार एवं एक बहन दीपांशी कुमारी है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में हाहाकार मच गया है। मृत बच्ची की मां कोमल कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular