Monday, December 15, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारआसामान से बरस रही आग, बढ़ते तापमान में लापरवाही पड़ सकती है...

आसामान से बरस रही आग, बढ़ते तापमान में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Heat wave protect: भोजपुर जिले में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार होते ही दोपहर के समय आसामान से आग सी बरस रही है।

Heat wave protect: भोजपुर जिले में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार होते ही दोपहर के समय आसामान से आग सी बरस रही है। भीषण गर्मी की वजह से लोग लू की चपेट में आ रहे हैं।

  • हाइलाइट :- Heat wave protect
    • लू और बढ़ते तापमान से बचाव को जारी एडवाइजरी

आरा: भोजपुर जिले में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार होते ही दोपहर के समय आसामान से आग सी बरस रही है। भीषण गर्मी की वजह से लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। शहर व गांवों की गलियों में दोपहर के समय सन्नाटा पसर जाता है। सड़कों पर भी बाइक सवार निकलने से बच रहे हैं।

शनिवार की दोपहर बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा तो लोग धूप व गर्मी से अकुलाते नजर आए। शहर व गांवों में लोग खुद को लू से बचाने के लिए शीतल पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। दोपहर में काम से निकल रहे लोग लू की चपेट में आ रहे हैं।

गर्मी की वजह से लोगों को चक्कर महसूस हो रहे हैं और सिर व आंखों में हल्का दर्द भी महसूस हो रहा है। चिकित्सक लगातार लोगों को दोपहर के समय घर या फिर कार्यालयों में ही रहने की सलाह दे रहे हैं। आवश्यक कार्य होने पर लोगों को बदन ढककर निकलने की सलाह दी जा रही है।

  • लू और बढ़ते तापमान से बचाव को जारी एडवाइजरी
    • जहां तक हो सके घर में रहें
    • बाहर निकलने की स्थिति में चेहरा, हाथ आदि को ढंक कर निकलें
    • खाली पेट कभी भी बाहर नहीं निकलें
    • मौसमी रसदार फलों और हरी सब्जियों को नियमित आहार में शामिल करें
    • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
    • हीट स्ट्रोक जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल चिकित्सक से मिलें
    • ओआरएस का सेवन करें
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular