Sunday, May 12, 2024
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpurपार्क बदहाल, उग आए हैं जंगल, शाहपुर नगर पंचायत ने फेरा मुंह

पार्क बदहाल, उग आए हैं जंगल, शाहपुर नगर पंचायत ने फेरा मुंह

शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय से सटे इस शानदार पार्क की बदहाल स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि नगर प्रशासन सार्वजनिक जगहों के संरक्षण के लिए कितना गंभीर है।

Shahpur Nagar Panchayat park: शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय से सटे इस शानदार पार्क की बदहाल स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि नगर प्रशासन सार्वजनिक जगहों के संरक्षण के लिए कितना गंभीर है।

  • हाइलाइट :- Shahpur Nagar Panchayat park
    • यहां के जनप्रतिनिधि मौनी बाबा बने हुए है – बिजय सिंह
    • सुंदर पार्क की दयनीय स्थिति यह अत्यंत ही दु:खद है – उमेशचंद्र पांडे
    • नगर पंचायत की फेल्योर व्यवस्था इसकी सबसे बड़ी देन है- गुपतेश्वर साह
    • शाहपुर नगरवासियों के टैक्स के पैसों की संगठित लूट की जा रही है- कामेश्वर राज

आरा/शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय से सटे बने पार्क की बदहाल स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो गई है। हालांकि उसके मेंटेनेंस पर बहुत ज्यादा खर्च नहीं आएगा। बावजूद इसके किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। नगर पंचायत इसके संरक्षण के प्रति पूरी तरह उदासीन है।

Election Commission of India
Election Commission of India

उल्लेखनीय है कि शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय से सटे पार्क नगर के लोगों के लिए खासा बेहतरीन स्थल है। भीड़ -भाड़ के बीच कुछ देर आराम से बैठने के लिए उसमें काफी अच्छी व्यवस्था है। लेकिन नगर प्रशासन के ध्यान नहीं जाने के कारण उसकी स्थिति जंगल- झाड़ जैसी होने के साथ-साथ वर्तमान व्यवस्था के अत्यंत ही दयनीय स्थिति को दर्शाती है।

मेन गेट को देखा जाए तो लगता है कि उसके लिए वर्षों से रंगाई पोताई तक नहीं हुई है। यही हालात उसकी दीवाल के भी हैं। दीवार पर बने पेंटिंग अब मिटने की कगार पर आ चले हैं। कुल मिलाकर इसके संरक्षण के प्रति नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह उदासीन है।

Shobhi Dumra - News
Shobhi Dumra - News

हालांकि इस स्थिति के लिए नगर पंचायत का विवाद भी काफी हद तक जिम्मेदार है। लेकिन स्थानीय स्तर के विवाद के चलते पार्क का संरक्षण नहीं होना नगर प्रशासन के लिए भी गलत संदेश लाता है। खैर, इसका कारण जो भी हो, लेकिन नगर पंचायत कार्यालय से सटे इस शानदार पार्क की बदहाल स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि नगर प्रशासन सार्वजनिक जगहों के संरक्षण के लिए कितना गंभीर है।

यहां के जनप्रतिनिधि मौनी बाबा बने हुए है – बिजय सिंह

पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने कहा की पार्क जैसे स्थल को भी सुरक्षित नहीं रखा जा रहा है। इस दिशा में नगर प्रशासन संग यहां के जनप्रतिनिधि भी पूरी तरह से मौन साधे मौनी बाबा बने हुए है। दीवारों की हालत बदतर हो गई है। इसकी पेटिग तक नहीं कराई जा रही है। सबसे बड़ी बात की इस पार्क में स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक शिलापट्ट लगा हुआ है

सुंदर पार्क की दयनीय स्थिति यह अत्यंत ही दु:खद है – उमेशचंद्र पांडे

किसान श्री सम्मान से सम्मानित किसान उमेशचंद्र पांडे ने बताया की पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर बालमुकुंद जी के अथक प्रयास से नगर के लोगों को इतना सुंदर पार्क मिला। शाहपुर नगर वासियों के लिए ऐसा सुंदर स्थान मिलना सौभाग्य की बात है। अगर नगर प्रशासन इसका संरक्षण तक नहीं कर सकता है तो यह अत्यंत ही दु:खद है। इसकी बेहतरी को कोई ठोस पहल करने की जरूरत है।

नगर पंचायत की फेल्योर व्यवस्था इसकी सबसे बड़ी देन है- गुपतेश्वर साह

पूर्व उपमुख्य पार्षद गुपतेश्वर साह ने कहा की नगर की फेल्योर व्यवस्था इसकी सबसे बड़ी देन है। खासकर चेयरमैन और पूर्व ईओ के मनमाना रवैया से शाहपुर का विकास बाधित हुआ। चेयरमैन के ऑफिस के सामने स्थित पार्क की यह हालत पूरी नगर पंचायत की पोल खोलने के लिए काफी है।

शाहपुर नगरवासियों के टैक्स के पैसों की संगठित लूट की जा रही है- कामेश्वर राज

वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने कहा कि लंबे समय से नगर का विकास पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। इस तरह पार्कों एवं स्मारकों की सुधि नगर पंचायत नहीं ले रही है। नगर पंचायत कार्यालय से सटे पार्क का यह हाल है तो नगर के वार्डों में साफ-सफाई की हालत क्या होगी, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। एनजीओ को 11 लाख 56 हजार की राशि देकर संगठित लूट से इनकार नहीं किया जा सकता। टैक्स के रूप में शाहपुर नगरवासियों से वसूले जा रहे पैसों की जमकर बंदर बांट हो रही है। सशक्त स्थायी समिति के पार्षदों ने भी इस मुद्दे पर रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!