HomeNewsक्राइमअवैध संबंध: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल

अवैध संबंध: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल

Illegal relationship-धोबहां ओपी के बाघाकोल से मिले हत्या कर फेंके गये शव का सच

हत्या कर फेंके गए युवक की हुई पहचान, घर से बुलाकर ले जाने के बाद की गयी हत्या

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

बक्सर का रहने वाला था मृत युवक, शादी के बाद आ गया था ससुराल

मृत युवक के पिता के बयान पर बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के धोबहां ओपी क्षेत्र के बाघाकोल और मनी राय के टोला गांव के बीच पानी भरे गड्ढे में हत्या कर फेंके गए युवक की पहचान दूसरे दिन हो गयी है। मृत युवक मूल रूप से बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के उमेदपुर गांव निवासी पूर्णवासी पासवान के 30 वर्षीय पुत्र विनोद पासवान था। फिलहाल वह अपने ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव में रहता था। वह पिछले 14 अक्टूबर से घर से लापता था। पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर घर से बुला कर ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है। इस संबंध में मृत युवक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें विनोद पासवान की पत्नी और बहू और उसके प्रेमी को आरोपित किया गया है। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Illegal relationship

Illegal relationship-एसपी बोले: पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश में की जा रही छापेमारी

बता दें शनिवार दोपहर मनी राय के टोला और बाघाकोल गांव के बीच पानी भरे एक गड्ढे से युवक का शव मिला था। उसका नाक कटा हुआ था। गर्दन, बांह और प्राइवेट पार्ट्स पर जख्म के निशान पाए पाए गए थे। उस कारण उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। शव मिलने के बाद से पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी थी। देर रात शव की पहचान की गयी। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि युवक की पत्‌नी और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके प्रेमी की धरपकड़ को छापेमारी की जा रही है।

दस साल से ससुराल में रहता था विनोद, पत्नी को बगल के गांव के युवक से हुआ प्रेम

धोबहां ओपी इंचार्ज जयंत प्रकाश के अनुसार युवक की शादी 10 वर्ष पूर्व सलेमपुर गांव निवासी रीता देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल में ही रहता था। Illegal relationship उसकी पत्नी का बगल के गांव के एक युवक से प्रेम चल रहा था। वह युवक 14 अक्टूबर को विनोद को घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद उसकी हत्या कर शव को गांव से दूर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। बताया जा रहा कि मृत युवक को सिर्फ एक बेटी है। घटना के बाद में उसके घर में कोहराम मच गया है।

पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular