HomeNewsक्राइमगोली लगने से होमगार्ड जवान जख्मी

गोली लगने से होमगार्ड जवान जख्मी

Golu Singh injured by bullet-बक्सर का होमगार्ड जवान गोली लगने से जख्मी, आरा में चल रहा इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव के समीप रविवार शाम एक होमगार्ड को गोली लग गयी। हाथ में गोली लगने से जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा शहर के जज कोठी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी जवान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी कमल सिंह का 28 वर्षीय पुत्र गोलू सिंह है। वह वर्तमान में बक्सर उत्पाद विभाग में तैनात है। हालांकि गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्ता

Golu Singh injured by bullet-ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव के समीप रविवार की शाम की घटना

Golu Singh injured by bullet

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच कांट गांव के समीप उसे गोली लग गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल लाया गया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर, जवान का इलाज कर रहे डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि जख्मी को गोली बाएं हाथ में केहुनी के ऊपर लगी थी, जो आर पार हो गई थी। गोली लगने से हाथ का जो पार्ट्स डैमेज हो गया था, उसे रिपेयर कर दिया गया है।

पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular