Homeचर्चित न्यूजकोचिंग संचालक ने चलाई थी युवती पर गोली

कोचिंग संचालक ने चलाई थी युवती पर गोली

Chandwa firing scandal-राहगीर महिला को लगी थी संचालक द्वारा प्रेमिका पर चलाई गयी गोली 

चरपोखरी थाना के सियाडीह गांव से पकड़ा गया आरोपित कोचिंग संचालक

खबरे आपकी आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ पर गुरुवार सुबह फायरिंग मामले में पुलिस ने कंप्यूटर कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव का रहने वाला सागर तिवारी है। वह आरा में कंप्यूटर कोचिंग चलाता है। गुरुवार की रात ही पुलिस ने उसे सियाडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि फायरिंग में हथियार की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से ही आरा नगर और चरपोखरी थाने  में दो मामले दर्ज हैं। एएसपी सह आरा सदर एसडीपीओ हिमांशु द्वारा उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। एसडीपीओ के अनुसार उसने फायरिंग की बात कबूल कर ली है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया।

Chandwa firing scandal-प्रेम प्रसंग और पैसे के लेनदेन के विवाद में कंप्यूटर कोचिंग संचालक ने चलाई थी गोली

Chandwa firing scandal

पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और पैसे के लेनदेन के विवाद में उसने लड़की पर गोली चलाई थी। दोनों 2017 से ही संपर्क में थे। 2018 में कोचिंग संचालक की शादी के बाद लड़की उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। पैसे का लेनदेन के विवाद की बात भी सामने आ रही है। उस विवाद में गुरुवार को संचालक द्वारा लड़की पर गोली चला दी गयी। उसमें एक महिला को गोली लग गयी। पैसे लेनदेन की जांच पड़ताल की जा रही है।

इधर, पूछताछ में कोचिंग संचालक ने पुलिस को बताया कि उक्त लड़की उसके कोचिंग में पढ़ाती थी। लड़की ने आइएएस की तैयारी करने के नाम पर उससे काफी पैसे लिये थे। लेकिन लौटाना नहीं चाह रही थी। बाद में उसने कोचिंग छोड़ दी और एक शोरूम में काम करने लगी। गुरुवार को वह उससे पैसे मांगने गया था, जहां उसके साथ हाथापाई हो गयी। बता दें कि गुरुवार की सुबह चंदवा मोड़ पर अचानक चल गयी थी। उसमें अपनी बेटी से मिलने जा रही कोईलवर के पचैना बाजार निवासी एक महिला जख्मी हो गयी थी। उसके बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और डीआईयू की टीम जांच और धरपकड़ में जुटी थी।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular