HomeNewsक्राइमआरा में अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी के स्टाफ को गोली मार लूटे...

आरा में अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी के स्टाफ को गोली मार लूटे पांच लाख रुपये

Shot in ara जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

कोईलवर थाना क्षेत्र के हरिपुर-चंदा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

खबरे आपकी  Shot in ara आरा। आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के हरीपुर-चंदा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी के स्टाफ को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट लिया।गोली उसके पेट में लगी है। घटना को अंजाम दो की संख्या में रहे अपराधियों ने दिया है। अपराधी काले पल्सर बाइक पर सवार थे। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर विकास सिंह द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी चंद्रहंस राय का 45 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार उर्फ गुड्डू यादव है। वह शहर के व्यावसायी प्रेम पंकज उर्फ ललन के सीमेंट डिवीजन का स्टाफ है। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पेट में गोली लगी है। जो अंदर फंसी हुई है।

पढ़े :- अब कोलकाता का ईडन गार्डन नही रहा सबसे बड़ा स्टेडियम

पढ़े :- एक लोडेड कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन, होलस्टर और 13 गोलियां बरामद

इधर, जख्मी सूरज कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि आज दोपहर वह कोईलवर थाना क्षेत्र के बबुरा बाजार से कलेक्शन करके वापस बाइक से आरा लौट रहा था। इसी बीच हरिपुर-चंदा पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधी पीछा करते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान उसे बाएं साइड पेट में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हथियारबंद अपराधी उसके पास रहे करीब पांच लाख रुपये को लूट कर हथियार लहराते हुए भाग निकले। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular