Homeबिहारआराआरा सदर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद

आरा सदर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद

Ara hospital आरा। आईएसओ से मान्यता प्राप्त भोजपुर का सदर अस्पताल अपनी कारगुजारियो को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगती है। ताजा मामला सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर चैंबर की है। जहां से बीते रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक द्वारा इंज्यूरी रजिस्टर चुरा लिया गया। इंज्यूरी रजिस्टर चोरी होने के घंटो बाद स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी मिली। इंजरी रजिस्टर गायब होने से पूरे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Ara hospital प्रशासन एवं सुरक्षाकर्मियों पर उठ रहे हैं सवालिया निशान, मचा हड़कंप

वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जांच में जुटा अस्पताल प्रशासन

हालांकि चोरी की यह वारदात डॉक्टर चैंबर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई! Ara hospital अस्पताल प्रशासन कैमरे की वीडियो फुटेज के माध्यम से आरोपित की पहचान में जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह एक अज्ञात इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर चेंबर में आया और इंजरी रजिस्टर लेकर भाग निकला। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।

पढ़े :- अब कोलकाता का ईडन गार्डन नही रहा सबसे बड़ा स्टेडियम

पढ़े :- एक लोडेड कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन, होलस्टर और 13 गोलियां बरामद

इंज्यूरी रजिस्टर का मतलब जख्म प्रतिवेदन रजिस्टर होता है। जिसमें सदर अस्पताल में आने वाले सारे मामले पुलिस केस से संबंधित सभी घायलों का डिटेल्स व जख्म उसी इंज्यूरी रजिस्टर एंट्री रहता है, जिसके आधार पर चिकित्सक पुलिस को जख्म प्रतिवेदन देती है। इसके बाद संबंधित केस का आईओ कोर्ट में इस जख्म प्रतिवेदन को समर्पित करता है। इस लापरवाही के बाद अस्पताल प्रशासन एवं सुरक्षाकर्मियों पर सवाल खड़े हो रहे है।

बता दें कि यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी Ara hospital इमरजेंसी ओटी से बीपी मशीन, ऑक्सीजन टंकी सहित कई चीजें चोरी हुई है। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन लगातार लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular