Saturday, April 27, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में सड़क हादसे के दौरान दो दोस्तो की मौत

भोजपुर में सड़क हादसे के दौरान दो दोस्तो की मौत

Kulhadia : बड़ी अनहोनी,एक था एकलौता चिराग, दूसरे की आठ दिन पहले हुई थी शादी

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया Kulhadia ओवरब्रिज के समीप बुधवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तो की मौत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतकों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर मिश्र टोला वार्ड नंबर-3 निवासी मनोज कुमार सिंह का-18 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह है। जबकि दूसरा उसी थाना क्षेत्र के कोइलवर सुरौंधा कॉलोनी वार्ड नंबर -13 निवासी कृष्णा सिंह का 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है। दोनों मृतक दसवीं कक्षा के छात्र थे।

23
23

कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया ओवर ब्रिज के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

पढ़े :- अब कोलकाता का ईडन गार्डन नही रहा सबसे बड़ा स्टेडियम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अनुराग सिंह अपने घर से शाम 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए पैदल निकला था। जबकि मृतक शुभम कुमार अपनी बाइक से निकला था। इसके बाद दोनों रास्ते में एक साथ बाइक पर हो गए और कोईलवर के कॉलोनी चौक ट्यूशन पढ़ने गए थे। जब ट्यूशन पढ़ कर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच कुलड़िया Kulhadia ओवर ब्रिज के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

इसके बाद अनुराग सिंह को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाया जा रहा था, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि शुभम कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके उसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए। वहीं दूसरी और मृतक अनुराग सिंह के परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

घर का एकलौता चिराग था अनुराग
बताया जाता है कि मृतक अनुराग सिंह अपने पांच बहन एवं एक भाई में पांचवें स्थान पर था एवं अपने मां-बाप की इकलौता चिराग था। मृतक के अनुराग सिंह परिवार में मां गीता देवी, पांच बहन अनु, प्रिया, प्रीतम, नैना, कावेरी एवं स्नेहा है।

आठ दिन पहले हुई थी शुभम की शादी
मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुभम कुमार कि 8 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- एक लोडेड कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन, होलस्टर और 13 गोलियां बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!